बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी कोरोना काल के दो वर्ष बाद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आदिवासी अंचल का विधिविधान द्वारा मनाया जाने वाला गाय गोहरी पर्व इस वर्ष भी झाबुआ विकासखंड के गांव उमरिया दरबार मे मनाया गया। जिसको देखने के लिए लोगो का जनसैलाब उमड़ा। बताया जाता है कि गाय गोहरी पर्व पर बैलो के पैरों के नीचे जिन लोगो को चारल माता का अंश आता है वह बेलो के पैरों के नीचे लेट कर इस पर्व को पूरा करते है, जिन्हें किसी भी तरह की चोटे नही लगती है। इस गाय गोहरी पर्व में गांव के सरपंच राकेश डामोर के साथ समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Post navigation धनतेरस पर्व पर भगवान धन्वंतरी की पूजा की गई सूर्यग्रहण के कारण बुधवार के दिन मनाया जाएगा गायगोहरी पर्व