झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट-
मदरानी में आदिवासी के प्रमुख त्योहार भगोरिया पर्व पर हिंदू जागरण मंच द्वारा पुरानी परम्पराओं के साथ ढोल मांदल से विशाल गेर निकाली गई जिसमें सैकड़ो स्वयंसेवकों ने भाग लिया। भगोरिया की मस्ती में नाचते, गाते आदिवासी समाजजन बुधवार को भगोरिया हाट में पहुंचे। झूले के साथ महिलाओं एवं बच्चों ने कुल्फी, आईसक्रीम, शरबत व पान का मजा लिया। इस दौरान मुख्य रूप में संघ के रुस्तम चरपोटा, विभाग सह शारीरिक प्रमुख एवं बलवंत हाडा, सह संपर्क प्रमुख राकेश डामोर, तहसील कार्यवाह करण भूरिया, खंड कार्यवाह नीलेश कटारा, मंडल कार्यवाह महेंद्र ठाकुर, जयु सोलंकी, डा. रविन्द्र प्रजापत, हितेन्द्र पंचाल, मनीष पंचाल, डॉ. जीतेन्द्र राठौर, नरवेश बरिया, कल्पेश पंचाल एवं समस्त स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *