PENALTY NOTICE red Rubber Stamp over a white background.

झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट-
झाबुआ-पारा मार्ग पर खरडूबड़ी के मुख्य बाजार स्थिति गुमटी में विद्युत लाइन से तार जोडक़र लाइट चला रहे कांतिलाल भूरिया पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान लाइनमैन परमानंद, पुरुषोत्तम पाटीदार, विजय पांडे, बाबू मावी अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर अपनी गुमटी को रोशन कर रहे कांतिलाल भूरिया पर पंचनामा बनाया और 17 हजार रुपए की पैनल्टी लगाई। इसी के साथ गुमटी में रखी फोटोकॉपी मशीन के साथ लेमिनेशन मशीन जब्त कर विभाग के कर्मचारी अपने साथ ले गए। वही वेल्ंिडग व्यवसायी तोलसिंह भूरिया द्वारा पिछले एक वर्ष से बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने पर विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने वेल्ंिडग मशीन जब्त की। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई में पुलिस चौकी स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *