अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू भाई) की रिपोर्ट-
अलीराजपुर जिले में इन दिनों टै्रक्टर में टेप लगाकर गानों की धुन में टै्रक्टर चालक चलाने के दौरान हादसे का अंदेशा बना रहता है। इसी को लेकर एसपी कार्तिकेयन के. को एक आवदेन पत्रकार फिरोज खान ने सौंपा। पत्रकार फिरोज खान ने आवेदन में बताया कि ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में गाने सुनते हैं और चालक गाने की धुन में इतने खो जाते हैं कि उन्हें यह तक ध्यान नहीं रहता कि पीछे भी वाहन है। वही सिंगल पट्टी रोड पर ट्रैक्टर से साइड लेना भी मुश्किल भरा रहता है। इस दौरान एसपी ने पत्रकार खान की बात को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि ट्रैक्टरों से म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर हटवाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *