झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- बीते कुछ दिनों में जहरीलीकिटनाशक पीकर कई लोगों ने मौत को गले लगा लिया है। ताजा घटनाक्रम बुधवार सुबह थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम भीमकुंड के रहने वाले 48 वर्षीय ग्रामीण हकरिया पिता बाबू वानिया ने कीटनाशक पी लिया जिसके बाद उपचार के लिए ले जाते समय खवासा-बामनिया मार्ग के बीच रेलवे फाटक पर हकरिया ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मृतक के पुत्र हीरा हकरिया ने थांदला थाने में दी इसके पिता ने रात्रि में खेत पर काम करते समय कीटनाशक पी लिया जिसे पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करवाने ले जा रहे ते कि रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी। Post navigation लूट के तीन आरोपियों को दस साल की सजा व 5 हजार का अर्थदंड हादसे का अंदेशा : ट्रैक्टरों से म्यूजिक सिस्टम-स्पीकर हटाने के लिए पत्रकार खान ने एसपी को सौंपा आवेदन