अलीराजपुर। संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ की आगामी रणनीति को लेकर 2 अप्रैल को जिला बैठक अलीराजपुर के पंच परमेश्वर मंदिर में आयोजित होगी। बैठक में जिलेभर के हजारों शिक्षक शामिल होंगे। अतिथि शिक्षक संघ के जिला सचिव नानसिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान संगठन की आगामी रणनीति तैयार कर अपनी जायज मांग नियमितीकरण, वेतनवृद्धि व ग्रीष्मकालीन अवकाश भी वेतन दिए संबंधी मांगों से शासन को अवगत करवाया जाएगा। बैठक में सभी विकासखंडों के अतिथि शिक्षकों को बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील जिलाध्यक्ष महेश भूरिया, जिला कोषाध्यक्ष नानसिंह चौहान, जिला सचिव लोंगसिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अमित कनेश, दिनेश मंडलोई, राजेंद्रसिंह चौहान, भीका गणावा, उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मंडलोई, सोंडवा से रुस्तम भिंडे, आजम चौहान, कट्ठीवाड़ा से हरसिंह धाकड़, जोबट से संजय बघेल ने की। Post navigation हादसे का अंदेशा : ट्रैक्टरों से म्यूजिक सिस्टम-स्पीकर हटाने के लिए पत्रकार खान ने एसपी को सौंपा आवेदन शॉट सर्किट से लगी आग चारा जलकर राख