अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- वालपुर के गुनेरी रोड पर दोपहर 3 बजे के लगभग खेत में रखे चारे में विद्युत लाइन में फाल्ट के चलते भयावह आग लग गई, जिसमे देखते देखते चंद मिनटों में चारा जल कर राख हो गया। हल्का पटवारी के अनुसार कृषक धुवरी बाई रेशिया के खेत के समीप चारा रखा था जिसके समीप से बिजली लाइन गुजर रही है वही संभवत शॉट सर्किट से आग लगी। खबर लिखे जाने तक नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया। Post navigation संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ की बैठक 2 अप्रैल को अनूप जलोटा-ऋचा शर्मा वनेश्वर धाम पर देंगे सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां