झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- रायपुरिया में ग्राम पंचायत रायपुरिया के सहयोग से हाट बाजार मैदान में मंगलवार रात 8 बजे 21 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा पिछले वर्ष से शुरू हुए इस कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ रायपुरिया के हाट बाजार मैदान में पहुंचती है। ऐतिहासिक भीड़ के बीच होगा रावण दहन रायपुरिया में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसे देखने हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुचेंगे। इससे पहले अभी तक रावण दहन का कार्यक्रम पेटलावद में होता आ रहा था, लेकिन पिछले वर्ष से रायपुरिया में भी पेटलावद की तर्ज पर रायपुरिया में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होने लगा है, जिसमें राम-मंदिर प्रांगण से बाकायदा रथ में सवार होकर राम-लक्ष्मण और हनुमान की जोड़ी नगर भ्रमण के बाद हाट बाजार मैदान पहुंचेगी जहां विधि विधान से पूजन के बाद 21 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। रावण दहन के पहले आतिशबाजी भी की जाएगी। गत वर्ष से शुरू हुए रावण दहन कार्यक्रम के इस आयोजन की सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की इस तरह के आयोजन होते रहे जिससे लोगों को समय समय पर मनोरंजन होता रहे । Post navigation शीतला माताचौक के गरबे में जुट रहे माता भक्त माताजी की आराधना में हवन में पूर्णाहुति के साथ हुई महाआरती