झाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट- सिद्धेश्वर महादेव मंदिर काकनवानी पर माताजी के आराधना के आठवे दिन हवन की पूर्णाहुति के साथ महाआरती का आयोजन किया गया सभी भक्तजनों ने अपने अपने घर से आरती की थाली सजाकर मंदिर पर माताजी की पूजा अर्चना कर महाआरती में हिस्सा लिया। मंदिर पर रोजाना गरबे खेलने के लिए भीड़ उमड़ रही है एवं दर्शकों की भी संख्या में वृद्धि हो रही है। माताजी की प्रतिमा हर किसी भक्त को मोहित कर रही है, गरबे खेलने के लिए छोटे बालक एवं बालिकाओं का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। Post navigation हाट बाजार मैदान में ऐतिहासिक भीड़ के बीच होगा 21 फीट के रावण का दहन महिला के जहरीली दवाई पीने से मौत