अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-

ग्राम बड़ी खट्टाली से मुकद्दस हज के लिए आज विभिन्न हज यात्रियों का काफिला रवाना हुआ ।ग्राम बड़ी खट्टाली से यूनुस पिता मोहम्मद हुसैन एवं उनकी पत्नी तथा कल्लाशाह पिता इमाम शाह एवं उनकी पत्नी हज हेतु मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उन्हें ग्रामीणों पंचायत प्रतिनिधियों व मुस्लिम समाज के वरिष्ठ जनों एवं बाहर से आए अतिथियों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सांसद की ओर से संसद प्रतिनिधि जोबट रमेश मेहता ने पुष्पहार पहनाकर दोनों हज यात्रियों को विदाई दी एवं सांसद कांतिलाल भूरिया की ओर से दोनों हज यात्रियों को यात्रा हेतु यात्रा हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि मदन लढ्ढा ने भी दोनों हज यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जोबट के शहर काजी श्री मम्मा मियां ने भी दोनों हज यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। व खट्टाली पत्रकार संघ की ओर से विजय मालवी ने भी पुष्पहार पहनाकर यात्रा हेतु शुभकामनाये दी।जोबट के मुबारिक हुसेन खत्री ,मोहम्मद भाई ,बड़ी खट्टाली के एहमदनुर खत्री ,सुल्तान खत्री ,सलीम बाबा बिलाल खत्री , इकबाल खत्री ,जुम्मा शाह, मुबारिक भाई खत्री सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि व महिलाओं ने बिदाई दी ।तथा हज यात्रियों से क्षेत्र में अमन व चेन की इबादत व खुशहाली की कामना हेतु दुआ करने की पहल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *