अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खण्डेलवाल की रिपोर्ट थाना आम्बुआ के अंतर्गत ग्राम बोरझाड़ के बंडोडिया फलिया मे प्रदीप बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी | घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शी बंडोड़िया फलिया निवासी धुन्धा पिता लालु ने थाने पर जाकर घटना कि रिर्पोट दर्ज करवायी | घटना का विवरण अलीराजपुर से झाबुआ जा रही प्रदीप बस – gj 16v. 9936 ने जुवारी मार्ग ने तेज गति से चलाकर सामने से बाइक mp45 mg 4061 लेकर आ रहा हिटला फलिया निवासी पंचायत सचिव महेन्द्रसिह पिता चन्दरसिह बघेल 49 वर्ष को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई | पुलिस आम्बुआ ने पंचनामा बनाकर मृग 42/17 की धारा 174 जाफ्ता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल अलीराजपुर रैफर कर दिया | बस ड्रायवर घटना के बाद फरार हो गया है | Post navigation हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए हाजी सचिव के शव को सड़क पर रख कर किया चक्काजाम