अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खण्डेलवाल की रिपोर्ट शुक्रवार की शाम को बोरझाड़- जुवारी मार्ग पर प्रदीप बस व बाइक की भिड़न्त मे बोरझाड़ निवासी पंचायत सचिव महेन्द्रसिह बघेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी | जिसकी रिर्पोट थाने पर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये अलीराजपुर भेजा था | शव का पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जब अपने घर ले जाने से पहले सोसायटी बोरझाड़ के सामने बोरझाड़-जोबट मार्ग पर परिजन सहित रिश्तेदारो ने शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम कर बीस लाख की मांग करने लगे थे | इस घटना की सुचना मिलते ही थाना-प्रभारी मौतेसिह नायक समस्त पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुँचे और समझाने लगे पर चक्काजाम कर रहे लोग पुलिस से कहने लगे की तुमने क्या कार्यवाही की हमे कॉपी चाहिये पुलिस ने तुरंत FIR की कॉपी परिजनो को दी तब कही जाकर करीबन 1घंटे के बाद शव को हटाया गया | Post navigation बस -बाइक भिड़ंत में सचिव बघेल की मौत ग्रामीण डाक सेव संघ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर