अलीराजपुर लाइव डेस्क। लोक शिक्षण संचालनालय ने अथिति शिक्षकों के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। पूर्व में 15 अगस्त तक आवेदन करने की जानकारी संचालनालय ने दी थी पर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मे हो रही समस्याओं को देखता हुए तारीख को बढ़ाया गया है। यही आवेदन 30 अगस्त तक अपने दस्तावेज का सत्यापन संबधित स्कूल में जाकर कर सकेंगे । आयुक्त लोक शिक्षण नीरज दुबे ने इस संबध में सभी डीईओ सहित संबन्धित अधिकारियों को बुधवार शाम आदेश जारी कर दिए हैं। Post navigation अलीराजपुर जिले की तीन नगरीय निकायों में दो भाजपा व एक कांग्रेस ने जीती हज के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए हाजी