भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

स्वर्गीय पूरणमल जैन एवं रंजीत सिंह बाफना की स्मृति में सेवन फाइटर मेघनगर के तत्वाधान में छह दिवसीय प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार देर रात हुआ, जिसमें प्रथम पुरस्कार 15555 स्वर्गीय रणजीतसिंह बाफना की स्मृति में विनोद बाफना की ओर से प्रथम पुरस्कार विजेता झाबुआ मन्नू क्लब वाहिद शेख की टीम ने खिताब जीता। वही द्वितीय पुरस्कार 11111 सुरेश चंद पुराणमल जैन पप्पू भैया समाजसेवी की ओर से उपविजेता मेघनगर के विजय मिश्रा की टीम विनर्स क्लब ने जीता। फाइनल में मैन आफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज भी झाबुआ के युवा क्रिकेटर वाहिद शेख रहे। जिन्हें एसआर फेरो के मैनेजर एसके सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उत्कर्ष कार्य के लिए माधव सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। बेस्ट कॉमेंटेटर में निसार शेरनी, बेस्ट स्कोरर में सोहेल शेरानी, बेस्ट एंपायर में फारुख शेरानी और अंसार शेरानी को सम्मानित किया गया। साथ ही टूर्नामेंट में टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में सहयोग करने में अयान शेख ओर नितेश निनामा को भी समानित किया। प्रत्येक मैचों में खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए झाबुआ हिंदी के पत्रकार मनीष गिरधारी की ओर से जीतने वाली टीम के मैन आफ दी मैच के रूप में शील्ड दी गई। वही फाइनल में प्रथम एवं उपविजेता टीम को शील्ड पत्रकार निलेश भानपुरिया की ओर से वितरित की गई। समापन के अवसर पर समाजसेवी सुरेश चंद पूणरमल जैन, विधायक वीरसिंह भूरिया, समाजसेवी विनोद बाफना, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, निलेश भानपुरिया, डॉक्टर किशोर नायक, कमलेश माचार आनंदीलाल पडियार पार्षद, शायदा भाबर, दिनेश देवाना आदि अतिथि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सेवन फाइटर मेघनगर के कप्तान सोहेल शेरानी, रमेश केवट, निशार शेरानी, बिल्ला, अंसार शेरानी विजय भूरिया, वसीम शेरानी, इरफान गब्बा एवं दीपक टेमरिया का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *