जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर वाणी समाज के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरानसमाज के अध्यक्ष  डॉ रजनीकांत वाणी व सचिव  विजय मकुंद वाणी चुने गए। चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन समिति ने संपन्न कराए। निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष व सचिव को प्रमाण पत्र देकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। 

वाणी समाज धर्मशाला में लगभग पांच सौ वाणी समाज के सदस्यों की बैठक पूर्व समाज अध्यक्ष राजेंद्र वाणी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समाज के नए अध्यक्ष व सचिव की प्रक्रिया की गई। समाज अध्यक्ष बनने के बाद वाणी समाज के आराध्या श्री राम जी के मंदिर में अध्यक्ष व सचिव ने पूजा अर्चना की मिठाईयां बांटी। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण भी किया। समाज अध्यक्ष बनने पर केंद्रीय वाणी समाज ने भी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *