जितेंद्र वाणी, नानपुर आज स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम राजावाट के माध्यमिक विद्यालय राजावाट में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत विशेष भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह, संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त जानकी यादव, अनुविभागीय राजस्व एवं दंडाधिकारी लक्ष्मी गामड़ सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा छात्र छात्राओं को को मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद क्षीरसागर(प्राचार्य हाईस्कूल राजावाट) द्वारा किया गया। आभार बी.एस. कनेश (संकुल प्राचार्य-जनशिक्षा केंद्र बालक उ.मा.वि. नानपुर)द्वारा व्यक्त किया गया। Post navigation सरस्वती शिशु मंदिर विवेकान्दन शिक्षा समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस वाणी समाज के अध्यक्ष और सचिव का निर्वाचन हुआ, ध्वजारोहण भी किया