झाबुआ। अपने मामा की लडक़ी के साथ स्कूल गई पीडि़ता के साथ दुराचार का मामला सामने आया। पुलिस से प्राप्त जानकारी से अनुसार बालिका अपने मामा की लडक़ी के साथ स्कूल गई थी तभी वहां आरोपी अलकेश मालसिंह डाोर व मुकेश अमरसिंह चौहान मिले और दोनों बालिकाओं को बहला-फुसला कर अपने कमरे पर ले गए जहां पर अलकेश ने दुराचार किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी मुकेश व पीडि़ता की मामा की लडक़ी दूसरे कमरे में सोए थे। कोतवाली पुलिस ने भादवि का मामला दर्ज कर लिया। नाबालिग को भगा ले गया- झाबुआ। छापरी ग्राम का रहने वाला फरियादी गुलसिंह वसुनिया ने रायपुरिया थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी भगा ले गया। Post navigation उर्स फैजाने औलिया कल से मदरसे के बच्चों ने किया पोस्टर्स का विमोचन मुख्यमंत्री नि:शक्त शिक्षा योजना में मिलेंगे ट्रायसिकल-लैपटॉप