झाबुआ। हजरत दीदार शाह वली (रे.अ.) उर्स कमेटी द्वारा स्थानीय सज्जन रोड पर छोटे तालाब के समीप हजरत पगले बाबा की दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स पाक फैलाने औलिया प्रोग्राम शुक्रवार शाम 4 बजे स्थानीय हुसैनी चौक से चादर शरीफ का जुलूस के साथ हो जाएगा। तीन दिनी भव्य आयोजन के पोस्टर्स का विमोचन गुरूवार को सुबह 10 बजे मदरसे के बच्चों द्वारा किया गया। उर्स कमेटी के सचिव जैनुद्दीन शेख ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे हजरत चांदशाह वली गुलाब शाहवली की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। कुरआन ख्वानी के बाद सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक समाज द्वारा पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इसमें फूलों, इत्र, गुलाब, पानी की व्यवस्था कमेटी की तरफ से की जाएगी। शाम 4 बजे चादर शरीफ का जुलूस हुसैनी चौक से निकाला जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हजरत दीदार शाह वली की दरगाह पर चादर शरीफ पेश करते हुए छोटे तालाब के समीप हजरत अबुबक्र दाता (रेअ), फजले गौस बाबा, पगले बाबा, अब्दुल मजीद बाबा की दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। इसके बाद रात में तकरीर होगी, जिसमें विशेष रूप से हजरत अल्लामा अख्तर रजा सुलतानी साहब उप्र से आएंगे। प्रसिद्ध कव्वाल बांधेंगे समां- 19 नवंबर को रात्रि साढ़े 9 बजे से नमाजे इशा बाद कव्वाली का आयोजन होगा। जिसमें फनकार मोइन निजामी, महोबा झांसी (उप्र), शहजाद साबरी झाबुआ एवं बाबु खां कव्वाल झाबुआ एक से बढक़र एक कव्वाली प्रस्तुत करेंगे। 20 नवंबर को सुबह 9 बजे से महफिल-ए-रंग का आयोजन होगा। इसके हाज दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम रखा गया है। वही गुरूवार को सुबह 10 बजे हुड़ा स्थित गुलशन-ए गरीब नवाज ) में रह रहे बच्चों द्वारा कार्यक्रमों की प्रचार सामग्रियों का अपने नन्हें हाथों से विमोचन किया गया। इस अवसर पर उर्स कमेटी से जुडे सुभाष छाबड़ा, हाजी समीउद्दीन सैयद, प्रसिद्ध बाबुभाई कव्वाल, जैनुद्दीन शेख, इरफान अलीराजपुरी, आरिफ शेख, एजाज नाजी धारवी, अब्दुल अजीज शेख अब्बासी, अनवर शाह आदि उपस्थित थे। प्रोग्राम को लेकर गुरूवार को छोटे तालाब के समीप बाबा की दरगाह पर तैयारियां की गई। Post navigation अलीराजपुर ” नगर पालिका परिषद् ” बैठक मे हंगामा स्कूल गई बालिका को बहला-फुसला ले गए कमरे पर और किया दुराचार