झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शनिवार-रविवार दरमियानी रात्रि में थांदला बदनावर स्टेट हाईवे पर थांदला की ओर जा रही सोयाबीन से भरा ट्रक भेरूघाट पर असंतुलित होकर पलट गया, लेकिन वह पलट कर सामने से आ रही पिक-अप के ऊपर जा गिरा, पिकअप चालक कुछ सोच पाता इतने में ट्रक ने पिक-अप को पूरा दबा दिया, जिसके कारण वह स्टेयरिंग में फंस गया। टोल गेट से यह घटना बहुत नजदीक में हुई थी लेकिन टोल कर्मचारी मदद के लिए डेढ़ घंटे बाद पहुंचे। इस कारण चालक अंदर ही तड़पता रहा। यह बात प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया गया, लगभग डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों और टोल कर्मी पहुंचने के बाद बडी मुश्किल से ड्राइवर को निकाला गया और उपचार के लिए पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस प्रकार ट्रक और पिकअप के बीच में फंसा ड्रायवर 1.30 घंटे के बाद निकल पाया. Post navigation संघ का शीत शिविर तीसरे दिन भी जारी अटलजी के जन्मदिन पर हुआ सद्भावना क्रिकेट मैत्री मैच