झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वजपेयी के जन्मदिन पर आयोजक प्रकाश मुलेवा मंडल महामंत्री द्वारा आयोजित नगर सद्भावना एक दिवसीय मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीमों में भाग लिया, जिसमें विजेता टीम श्रीकृष्ण मित्र मंडल की टीम रही वही उपविजेता व्यापारी संघ की टीम रही। टूर्नामेंट में प्रथम मैच पत्रकार संघ और श्रीकृष्ण मित्र मंडल के बीच हुआ जिसे श्रीकृष्ण मित्र मंडल ने जीता। वही दूसरा मैच राजस्व टीम और नगर परिषद के बीच खेला गया जिसमें राजस्व टीम की विजय रही. इसके पश्चात लायंस क्लब और बार एसोसिएशन की टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें बार एसोसिएशन विजय रही। इसके पश्चात तूफानी ग्रुप और व्यापारी एसोसिएशन के बीच मैच में व्यापारी एसोसिएशन विजय रहा, जिसके पश्चात दो सेमीफाइनल हुए जिनमें श्रीकृष्ण मित्र मंडल और व्यापारी एसोसिएशन विजय रहा। इसके पश्चात इन दोनों टीमों के बीच मैच हुआ जिसमें श्री कृष्ण मित्र मंडल ने फाइनल मैच जीता। फाईनल मैच जीतने पर ट्राफी दी गई, प्रथम विजेता की ट्राफी विधायक निर्मला भूरिया द्वारा दी गई। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिलााध्यक्ष दौलत भावसार, प्रफुल्ल गादिया, दिलीप कुशवाह और प्रबोध मोदी उपस्थित थे और विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। Post navigation सोयाबीन से भरा ट्रक पिक-अप पर पलटा, ड्राइवर डेढ़ घंटे तक मौत और जिंदगी के बीच फंसा नगर उदय अभियान का हुआ शुभारंभ