झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- अमरगढ़ रोड स्थित श्रीराम मंदिर पर सभी भगवान को श्री सोनणा खेतलाजी ट्रस्ट और युवा खेतलाजी भक्त मंडल द्वारा आगमी 27-28 फरवरी को हाने वाले दो दिवसीय छठवी वर्षगांठ महोत्सव की शुभ आमंत्रण पत्रिका भेंट की गई। इस अवसर पर खेतलाजी ट्रस्ट के संरबक विवेक लुणावत जिनेंद्र बाफना (मेघनगर), घनश्याम माहेश्वरी, युवा खेतलाजी भक्त मंडल के अध्यक्ष विनायक गोयल, सचिव मयंक बाफना, उपाध्यक्ष निलेश कुमावत, अभिनव राठौड़, अबय पटेल, लक्ष्मण भूरिया आदि उपस्थित थे। खेतलाजी भक्त के मंडल के सचिव मयंक बाफना ने बताया कि 27 फरवरी को ग्राम खवासा से बामनिया खेतलाजी मंदिर तक बैंडबाजों, ढोल ढमाकों और बग्गी के साथ भव्य पैदल संघ निकाला जाएगा. शाम को भव्य भजन संध्या व जागरण होगा। 28 फरवरी को भंडारा और मंदिर पर ध्वाजरोहण होगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन भाग लेंगे। महोत्सव को लेकर मंडल द्वारा तैयारियों जोरों पर की जा रही है। Post navigation महावीर स्वामी मंदिर की वर्षगांठ पर पर हुआ ध्वजारोहण पम्पावती नदी पर 1.6 करोड़ की लागत से बनेगा पुल