योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा मध्य प्रदेश में जारी तबादलों के दौर के बीच अब राज्य शासन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादले किये हैं| जनपद पंचायत सीईओ के प्रशासकीय आधार पर तबादले किये गए हैं| ग्रामीण विकास विभाग ने इस सम्बन्ध में गुरूवार को आदेश जारी किये हैं| इस के तहत सोंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोंडवा (CEO) मनीष भंवर का स्थानांतरण सोंडवा से बलडी जिला खंडवा किया गया है ।तथा उनके स्थान पर बलडी जिला खंडवा से रवि मुवेल को सोंडवा का जनपद सी ई ओ बनाया गया है। तथा इसी तरह जिले के उदयगढ मे पदस्थ जनपद सीईओ बृजेश पटेल को तराना जिला उज्जैन का जनपद सी ई ओ तथा तराना जिला उज्जैन के बी एल पंवार को उदयगढ जनपद सी ई ओ बनाया गया है। ) Post navigation विधायक कलावती भूरिया के साथ प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रियों से भेंटकर समस्याओं के निराकरण की पहल की भोंगर्या हाट बाजार में उमड़े ग्रामीण, विधायक कलावती भूरिया ने दी होली-धुलेंड़ी पर्व की बधाई