सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़। आज शाम को सोंडवा थाना प्रांगण मे आगामी दिनो मे आने वाले त्यौहार राम नवमी व गुड फ्राइडे आदि को शांति पुर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोंडवा एस डी एम ने उपस्थित जनता से अपील की कि वे शराब के नशे से दूर रहे व अपने शरीर का नाश ना करे ।तथा शराब के नशे से दुर होकर शराब के नशे से होने वाले अपराधों से भी बचा जा सकता है। थाना प्रभारी ने कहा कि आज समाज मे ये स्थिति हो गई है कि पडोसी-पडोसी विवाद के चलते बात नही करते।इससे समाज मे गंभीर स्थिति पैदा हो रही है।आपस मे भाई चारा बना कर रखिये। क्योंकि मुसीबत मे सबसे पहले पडोसी ही काम आता है।बैठक मे शिव ठाकुर,जयपाल खरत,सुजित कुशवाह, सहित आम लोग भी उपस्थित रहे। Post navigation जमीन बचाओ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जयस कार्यकर्ता गाता कर अपने घर लौट रहे ग्रामीणों से लदा डम्पर पुल के नीचे गिरा, 19 जख्मी, एक की मौत