रितेश गुप्ता, थांदला डॉ सैयदना मुफद्दल साहब के नगर आगमन के दूसरे दिन बोहरा समाज थांदला द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सैयदना साहब के आगमन के बाद से ही लगातार बोहरा समाज जनों के घरों में कदमबोसी का आयोजन किया जा रहा है। रविवार देर शाम सैफी मस्जिद पर 10 जोड़ो का निकाह भी संपन्न करवाया गया जिसके पश्चात 10 निकाह किए दूल्हे व 5 शादी समारोह के दूल्हों का भव्य जुलूस भी निकाला गया। जुलूस स्थानीय मेट्रो स्कूल से प्रारंभ होकर सैयदना साहब के हाल मुकाम तक निकाला। इस जुलूस में दूल्हों के साथ में पूरा नगर और नगरवासी भी सम्मिलित हुए जिन्हें सैयदना साहब के दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ। सैयदना साहब अपने हाल मुकाम पर आकर्षक रूप से बनाई गई विशेष स्थान पर से होकर सभी को दीदार दिए। जुलूस में घोड़े, बग्गी, ऊंट एवं समाज के विभिन्न बैंड द्वारा धर्मगुरु डॉ सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब को सलामी दी गई। अवसर पर बोहरा मोहल्ला खचाखच भर गया। हजारों की संख्या मे बोहरा समाजजनों व नगरवासियों ने सयैदना साहब का दीदार किया। सोमवार सुबह से सैयदना साहब ने समाजजनों के घरों पर पहुंच कदमबोसी की। इसी दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, सीएमओ भारतसिंह टाक, समाजसेवी विश्वास सोनी सहित कई समाजसेवीव पार्षदों ने सैयदना साहब से भेंट की। वहीं नगर की प्राण दायिनी पद्मावती नदी के शुद्धिकरण और गहरीकरण के प्रस्ताव पर डॉ सैयदना साहब का ध्यान आकर्षित किया जिस पर सैयदना साहब द्वारा पूर्ण सहयोग देने हेतु देने की बात नप अध्यक्ष व समाजसेवी विश्वास सोनी को कहीं। समाजसेवी नगीन शाह व पूर्व पार्षद अमित शाह ने भी डॉ सैयदना साहब से अवसर पर भेंट की। ) Post navigation पत्रकारों ने काली पट्टी बांध एसडीएम को हटाने के लिए प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन भारतीय सेना की पाकिस्तान पर कार्रवाई के बाद नारेबाजी कर की आतिशबाजी