रितेश गुप्ता, थादंला पुलवामा हमले में आज से करीब 12 दिन पहले भारतीय सेना पर कायराना हमले के बाद सोमवार रात्रि में भारतीय सेना ने करार जवाब देते हुए पाकिस्तान में हमला किया जिससे उसकी आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूत हो गए। इसको लेकर पाकिस्तान में कांप उठा है। जब यह खबर थांदला शहर में मिली तो नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ,मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर,वरिष्ठ भाजपाई विश्वास सोनी, संगीता सोनी, पारस तलेरा, राकेश सोनी, राजेश वसुनिया , विपुल आचार्य , सुरेश राठौड़, सुजीत भाबर, महेश नागर, अमित शाहजी शहर के आजाद चौक चौराहे पर पहुंचे जहां पर जमकर आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान विश्वास सोनी ने कहा कि पाकिस्तान के घर में घुसकर भारतीय सेना के वीर जवानों ने कार्रवाई करते हुए रात्रि में कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए हैं जो काबिले तारीफ है और भारत ने पाकिस्तान को जमकर सबक सिखाया है इसको लेकर भारतीयों में प्रसन्नता है। ) Post navigation सैयदना साहब के दीदार के लिए लगा मजमा, धर्मावलंबियों ने कदमबोसी कर लिया आशीर्वाद आतंकियों के ठिकाने को भारतीय सेना के ध्वस्त करने पर नगर में निकाला भव्य जुलूस