लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड थांदला-मेघनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम नौगांवा शीतला माता मंदिर के पास रविवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर होने से तीन युवकों की मृत्यु हो गई। जिसमे दो युवको की मौके पर ही मोत हो गई और एक युवक को सिविल अस्पताल थांदला से रेफर किया गया था जिसकी रास्ते मे मौत हो गई। मृतक युवकों में राज पिता नारायण बारिया उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम नौगांवा, महेश पिता मुकेश परमार उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम नौगांवा, दिलीप पिता गुमान मोरी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम महुडा, शिवगढ शामिल है। Post navigation थांदला के रूपेश पोरवाल बने अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष