झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- सेवाभारती द्वारा नगर में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। कावडय़ात्रा गुजरात सीमा पर ग्राम बालवासा के घुघर दवे महादेव मंदिर से निकली जो हरिनगर काकनवानी, देवीगढ़ होती हुई थांदला पहुंची, जिसका नगर में भव्य स्वागत हुआ। अष्ट हनुमान मंदिर बावड़ी पर कावडय़ात्रा का समापन हुआ। कावडय़ात्रा में उपस्थित कावडिय़ों एवं कार्यकर्ताओं बौदिद्धक रुपसिंह नागर प्रांत संगठन मंत्री द्वारा दिया गया एवं भीमावत ट्रस्ट के कलाजी भगत ने संबोधित किया। सेवाभारती द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा का स्वागत भारतीया जनता पार्टी मंडल थान्दला द्वारा पीपली चौराहे पर पुष्प वर्षा कर किया गया, जिसमें विधायक कलसिंह भाबर, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, श्यामाजी ताहेड, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, गणराज आचार्य, मुन्ना मईडा, नगर अध्यक्ष महेश नागर, अशोक अरोरा, गोपाल बैरागी, पारस तलेरा, अरविन्द रूनवाल, पार्षद अमित शाहजी, सरपंच बालू खडिय़ा, भरत कटारा, खुशाल सिंगाड़, सोहन सिंगाड़, दलसिंह बरजोट, कमलेश वसुनिया, लक्ष्मण डामर, रमेश मुणिया, दौलसिंग खराड़ी, दलिया बामनिया, विष्णु सोनी, मोंटू उपाध्याय, जानकीलाल राठौड़, शान्तिलाल सोलंकी, राजू धानक, राजू राठौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation एनएसयूआई ने सौंपा कॉलेज में समस्याओं को दूर करने का ज्ञापन निलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भजनों से झूमे भक्त