झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से राजेंद्र गोयल की रिपोर्ट- कृषि उपज मंडी में लिपिक सहायक ग्रेड 3 पद पर कार्यरत मनोहरसिंह गेहलोत की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं अजय भूरिया का भोपाल स्थानांतरण होने पर उनको विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष भंवरसिंह बिलवाल, सोमसिंह सोलंकी, माथियास भूरिया, शेलेन्द्र सोलंकी, सेवानिवृति मंडी सचिव मेड़ा, झाबुआ मंडी सचिव लक्षमणसिंह ठाकुर, मोहनलाल पुरोहित, अयूब मकरानी, नुरजी खराड़ी, संजीव, चारोल, राजू परमार, भूरिया, भीमसिंह, सावन सिंह मुनिया, प्रेमसिंह एवं सभी मंडी कर्मचारी, झाबुआ एवं राणापुर के व्यापारी ने समारोह में शामिल होकर शॉल और श्रीफल भेंट कर गेहलोत का सम्मान किया। व्यापारी प्रतिनिधि अशोक नागोरी, राजेंद्र गोयल, संदीप नेताजी, मनोज संघवी, रूपेश जैन, साथ ही कृषि उपज मंडी में पौधारोपण किया गया। Post navigation शपथ विधि समारोह सम्पन्न चातुर्मास में भक्ति में लीन रहे धर्मावलंबी