झाबुआ लाइवके लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- लायंस क्बल थादला के नवीन कार्यकारिणी द्वारा शपथ विधि समारोह शनिवार को संपन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर सेवा सप्ताह अजय सेंगर रहे। शपथ अधिकारी डिस्ट्रिक्ट पीआरओ विकास गुप्ता थे जिन्होंने नवीन पदाधिकारियों केा शपथ दिलवाई जिस तारतम्य में चिराग पीचा ने अध्यक्षए धर्मेष छाजेड ने उपाध्यक्ष, दिनकर वाजपेयी ने सचिव आशीष सिसौदिया, सहसचिव एवं बद्रीलाल गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। अवसर पर वरिष्ठ लायन पुनमचंद गादिया, कैलाश कारा एवं जयंत वैरागी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में पेटलावद के वरिष्ठ लायन प्रभोद मोदी सहित थांदला क्लब के सदस्य महेन्द्र उपाध्याय, प्रकाश घोड़ावत, महेन्द्र सोनी, व्यंकटेश राव अरोरा, सांवलिया सोलंकी, भूपेन्द्र करमदिया एवं प्रशांत उपाध्याय सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में चार नए सदस्य कौस्तुभ व्यास, सौरभ सोनी, सावन गर्ग एवं श्रीमंत अरोडा ने क्लब के सदस्य के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन ऋषि भट्ट ने किया एवं आभार राजेश व्यास ने माना। Post navigation लोक अदालत में न्यायाधीश चौहान ने किया प्रकरणों का निपटारा शिवालयों में पूजा कर निकाली कावड़ यात्रा