पेटलावद। शनिवार को लोक अदालत न्यायाधीश अनिल चौहान की उपस्थिति में आयोजित की गई। लोक अदालत में न्यायाधीश चौहान की पहल पर भादवि के 7, चेक अनादरण अधिनियम का एक, घरेलू हिंसा का एक व विविध का एक, कुल दस प्रकरणों का निराकरण किया या। चैक संबंधित मामले के निराकरण में अभिभाषक जितेन्द्र जयसवाल एवं निलेश चन्द्रसिंह कुशवाह की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर अभिभाषक एनके सोलंकी, राजेन्द्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र मौन्नत, रविराज पुरोहित, लक्ष्मीनारायण बैरागी, रूपम पटवा, मनिष व्यास, दुर्गेश पाटीदार आदि अभिभाषक सहित न्यायालयिन कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation विद्या अध्ययन के साथ अच्छा नागरिक भी बने – न्यायाधीश शपथ विधि समारोह सम्पन्न