हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर राणापुर पुलिस ने मात्र 10 घंटे के भीतर लूट की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई महंगी मोटरसाइकिल और चांदी के कड़े सहित वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.90 लाख रुपये आंकी गई है। 1 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे ग्राम छापरी स्थित वगई रोड गिट्टी खदान के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 18 वर्षीय फरियादी संतोष डामोर निवासी भुतबयड़ा को रोक लिया। बदमाशों ने संतोष के साथ मारपीट की और उसकी यामाहा MT-15 बाइक (MP09BP4320) तथा 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा छीनकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया और एसडीओपी कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी के.सी. सिर्वी ने अलग-अलग टीमें गठित कीं। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसकी सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी दिनेश पिता अमरसिंह सोलंकी (19 वर्ष), निवासी ग्राम छापरी सुरेश पिता भगतसिंह डावर (20 वर्ष), निवासी भुतखेड़ी बरामद मश्रुका लूटी गई यामाहा MT-15 मोटरसाइकिल (कीमत करीब 2,10,000 रुपये) 500 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा (कीमत करीब 1,30,000 रुपये) वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत करीब 50,000 रुपये) इस त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक के.सी. सिर्वी, उपनिरीक्षक भेरुसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक राजू रावत, भेरुसिंह अनारे, आरक्षक दिनेश, ऐलामसिंह, शिवा, केरमसिंह और साइबर टीम का विशेष योगदान रहा। Post navigation राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी