कुंवर हर्षवर्धन सिंह, राणापुर समाज सेवा का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब किसी के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह खुलती है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए यशस्वी नीतेश शाह ने झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के सहयोग से नगर की आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। दिसंबर 2025 में यशवी नीतेश शाह ने झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया के सहयोग से राणापुर में महिलाओं के लिए सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया था। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और लगन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हालांकि, कई महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण तो मिल गया, लेकिन सिलाई मशीन जैसे आवश्यक संसाधनों के अभाव में वे अपना स्वरोजगार शुरू नहीं कर पा रही हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए यशवी नीतेश शाह ने विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया से चर्चा कर महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का वादा किया था। आज विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने महिलाओं को 10 सिलाई मशीनें प्रदान कीं, साथ 6 ही पार्लर किट तथा एक ब्यूटी पार्लर का शुभारंभ भी किया गया , इस पहल से कई महिलाओं को स्वरोजगार का नया अवसर मिला और उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा।इस अवसर पर लाभान्वित महिलाओं ने भावुक होकर यशवी नीतेश शाह का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने केवल प्रशिक्षण ही नहीं दिया, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का साधन भी उपलब्ध कराया। वहीं यशवी नीतेश शाह ने इस जनहितकारी कार्य में सहयोग के लिए विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया का धन्यवाद व्यक्त किया एवं आगे भी उनसे इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहे । कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज में बदलाव केवल शब्दों से नहीं, बल्कि संकल्प और उसे पूरा करने की प्रतिबद्धता से आता है। Post navigation चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त