रितेश गुप्ता थांदला नगर में धुलेंडी पर्व धूमधाम से मनाया गया। अल सुबह से ही उत्साहित बच्चों की टोलिया व युवाओं ने जम कर रंग खेला। होली पर नगरभर में युवाओं-बच्चों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सुखे रंगो से होली खेली। व्यापारी संदीप पालरेचा व गौरव चौहान ने बताया कि गुलाल व सूखे रंगो की जमकर मांग रही जबकि पक्का कलर का स्टाक ज्यो का त्यों रह गया। अवसर पर नगर के पत्रकार गणों ने गेर निकाली। नगर के प्रमुख चौराहे पर डीजे की धुन पर युवा जमकर थिरके व पर्व का आनंद लिया। एक जैसे टिषर्ट एवं कुर्तो में युवाओ व युवतियों के गु्रप होली खेलते नजर आये। होली खेलने के उपरान्त सभी ने अपने समुहों मेंए एवं परिवारों के साथ नगर के बाहर फार्म हाउस, प्रसिद्ध देवी स्थल देवीगढ़ जाकर पार्टी मनाई। Post navigation शहर के 50 स्थानों पर कंडों की होली दहन कर दी आहुतियां गाजे-बाजे के साथ निकली फाग यात्रा में गुलालों से सराबोर हुआ नगर