रितेश गुप्ता, थांदला रंगपंचमी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ गेर निकाली गइ। फाग उत्सव समिति तत्वावधान में स्थानीय बड़े गणेश मंदिर से युवाओं के जमावड़े के पश्चात फाग यात्रा निकाल गई। नगर के प्रमुख चौराहे, आजाद चौक पर युवाओं ने जमकर गुलाल उड़ाया व यहां से फाग यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो तक पंहुची । सावंरिया सेठ मंदिर पंहुच कर यात्रा में उपस्थित युवाओं द्वारा सामूहिक महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। नगर के जिस जिस मार्ग से फाग यात्रा निकली वहां की गलियां गुलाल के रंगों से सजी नजर आई। कृष्ण-राधा रथ, बैंड, फाग मशीन, ढोल पर थिरकते युवा व हवा में उड़ता गुलाल फाग यात्रा के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। फाग यात्रा में सामाजिक समरसता प्रमुख कैलाश आचार्य, संयोजक कपिल पाठक, संजय भाबर, पार्षद गोलु उपाध्याय, रोहित बैरागी, नटवर पंवार, रुस्तम चरपोटा, प्रशांत उपाध्याय, धवल अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में युवा व नगरवासी मौजूद थे। ) Post navigation सूखे रंगों ने लौटाई होली की रौनक, डीजे की धुन पर जमकर थिरके युवा प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनिजी के जन्मदिवस पर गुणानुवाद सभा का आयोजन