विपुल पंचाल, झाबुआ
झाबुआ के सुरेंद्र हत्याकांड के तीनों आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड आज समाप्त हो गया था। जिसके बाद झाबुआ कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस रिमांड मांगा। कोर्ट ने झाबुआ कोतवाली पुलिस को तीन दिन का पुलिस रिमांड फिर से दे दिया है, ताकि पुलिस इस मामले में आरोपियों से ओर पूछताछ कर सके।
वहीं आज दोपहर मृतक सुरेंद्र कछोटिया के भाई गरवरसिंह की ओर से एक अर्जी सीजीएम कोर्ट में लगाई गई, जिसमें यह अपेक्षा की गई थी कि मृतक सुरेंद्र के दो मोबाइल एवं उसमें लगी तीन सिमे अभी तक बरामद नहीं हुई है। इसी तरह कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाने की आवश्यकता है। अब पुलिस रिमांड मिलने के बाद सुरेंद्र के परिजनों की ओर से जताई जा रही आशंकाओं पर आरोपियों से पूछताछ कर सकती है और अनुसंधान को आगे बढ़ा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *