हरीश राठौड़, पेटलावद एक नाबालिग स्कूली छात्रा को बहला-फुसला कर अगवा करने के मामले में आज क्षेत्रीय पाटीदार समाज द्वारा एसडीओपी आरआर अवास्या को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस को दिए ज्ञापन में बताया गया कि नाबालिग स्कूली छात्रा को कैलाश गुलदीन का रिश्तेदार रोहन बहला फुसला कर अगवाकर गया है। उक्त कार्य मे कैलाश की पुत्री भी सहयोगी के रूप में शामिल थी। सहयोगियों को भी आरोपी बनाए उक्त मामले में रायपुरिया थाने में भी प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अपहृत बालिका को तलाशने तथा सहयोगियों को आरोपी के रूप शामिल कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए पाटीदार समाज ने समाज के वरिष्ठ पुरुषोत्तम पाटीदार, मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। इस मौके पर भेरूलाल पाटीदार रामनगर, हरिराम पाटीदार जामली, शंभूलाल पाटीदार, रमेश पाटीदार, पारस पाटीदार के साथ बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। Post navigation भीषण गरमी में विधायक-सांसद निधि के टैंकर हुए खस्ताहाल, अंचल में पेयजल संकट गहराया डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने सरकार की सद्बुद्धि के लिया यज्ञ