लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

सुप्रसिद्ध समाजसेवी, मसाला किंग ,पद्मभूषण महाशय धर्मपाल जी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर हैं । अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ (रजि.) नई दिल्ली के द्वारा झाबुआ जिले में संचालित महाशय धर्मपाल MDH दयानंद आर्य विद्या निकेतन, बामनिया, दयानंद सेवाश्रम संघ, थांदला , महाशय धर्मपाल MDH दयानंद विद्या निकेतन, भामल, काकनवानी, बालवासा आदि कई संस्थाओं में महाशय धर्मपाल जी के निधन पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई । जिसमें स्थानीय प्रबंधन के साथ साथ स्टाफ भी सम्मिलित हुआ । महाशय जी ने अखिल भारतीय दयानन्द सेवाश्रम संघ के माध्यम से देश के पिछड़े क्षेत्रो में कम शुल्क पर कई सीबीएसई संस्थाएं, निःशुल्क आँगनवाड़ी केंद्रों, गरीब बच्चों के छात्रावास , आदि स्थापित कर जनकल्याण के कार्य किये । जिससे कई क्षेत्र लाभांवित हुए । समाजसेवी महाशय जी के निधन पर अनेक पालकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया । झाबुआ जिले से महाशय जी का रिश्ता अटूट रहा ।वे लगातार क्षेत्र में जनसेवा के लिए नए नए प्रोजेक्ट के माध्यम से क्षेत्र में सेवाकार्यों को बढ़ाते रहे । साथ ही संस्थाओं के कार्यक्रमो में उपस्थित होकर क्षेत्र के प्रति अपना अनुराग बताते रहते थे । ज्ञातव्य हैं कि विगत वर्ष ही उनको सेवाकार्यो के लिए राष्ट्रपति द्वारा पदम् भूषण सम्मान से नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *