पियुष चन्देल अलीराजपुर
–
आलीराजपुर जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र भिंडे ने बताया इंजीनियरिंग, आईआईटी, जेईई, मेडिकल और सीए की पढाई करने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना के संबंध में निर्देष जारी किये गए है। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. से कक्षा 10 वीं पास करने वाले मेधावी विद्यार्थी इस योजना में चयनित होकर इन कोर्स के लिए न सिर्फ निःशुल्क तैयारी कर सकते है, बल्कि चुने जाने पर आगे की पढाई भी फ्री होगी। भिंडे ने बताया कक्षा 10 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले अजा एवं अजजा वर्ग एवं 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले सामान्य, ओबीसी एवं अन्य सभी वर्गो के विघार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र होगें। यह फार्म 10 जून 2 तक भरे जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी  भिडें ने बताया कि विद्यार्थी के आवेदन के आधार पर प्राचार्य विद्यार्थी का आवेदन विमर्श पोर्टल पर भरेगें। उन्होंने बताया परीक्षा 28 जून  को जिला उत्कृष्ट विद्यालय अलीराजपुर में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *