By पियूष चन्देल अलीराजपुर

नगर के ब्राह्मण समाज के अशोक शर्मा (छाबड़ा बस कर्मचारी) के भानजे मनोज भाई शर्मा की गंभीर बिमारी से मृत्यु हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने व मनोज के उपचार में अत्यधिक खर्च होने से परिवार पर आर्थिक संकट का बोझ था। इस स्थिति की जानकारी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली पत्रकार ने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सतीश सिंह को दी व आर्थिक सहायता देने के लिए निवेदन किया। इस पर श्री सतीश सिंह जी ने तत्काल जनजातिय कार्य विभाग की ओर से 5 हजार रुपए नगद की सहायता राशि अंत्येष्टि खर्च के लिए स्वीकृत की। जिसे विभाग के बसंत राठौड़ ने तुरंत मृतक मनोज के परिजनों को उनके निवास पर जाकर दी। इस दौरान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश जोशी, आशुतोष पंचोली आदि उपस्थित थे। समाज की ओर से मप्र शासन, कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा व सहायक आयुक्त सतीश सिंह का आभार माना गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *