झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत बोलासा में सुदूर ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत 11.9 लाख की लागत से सडक़ निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अम्बालाल मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर गांव को पक्की सडक़ों से जोडऩे के लिए अभियान चलाया और अपने इस अभियान में वह सफल भी हुई है हर छोटा सा छोटा गांव पक्की सडक़ों के माध्यम से जुड़ गया है सडक़े ही विकास की इबारत लिखती है। इस बात को ध्यान में रख कर हर छोटे से गांव-फलिए और झोपड़ी को सडक़ के माध्यम से जोड़ा गया है जिसके चलते आवागमन सुलभ हो गया है और विशेष परिस्थितियों में परेशानी नहीं होती है। इस मौके पर ग्राम सरपंच मंसुरीबाई सिंगाड़, पूर्व सरपंच गेंदालाल सिंगाड़, सचिव दयाराम गवली, रोजगार सहायक मनोज मेहता, पंच नंदु नानजी सहित ग्रामीण व मजदूर उपस्थित थे. फोटो-7 सडक़ निर्माण का भूमिपूजन करते हुए अतिथि और उपस्थित ग्रामीण. Post navigation मंडी में अनाज कम तौल किसानों के साथ लूट का मामला संभागीय उपायुक्त आदिवासी ने छात्रावासों का निरीक्षण कर की सराहना