झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- संभागीय उपायुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजी मेहता ने झाबुआ जिले के छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिले के भ्रमण के दौरान मेहता ने कन्या छात्रावास पेटलावद का निरीक्षण किया। छात्रावास की सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार अच्छी पाए जाने पर अधीक्षका सीता ठाकुर की सराहना की व इनामी राशि भी दी। इस अवसर पर प्राचार्य योगप्रसाद, श्यामू निनामा, दुर्गा गरवाल, सीमा नागर आदि मौजूद थे। Post navigation सुदूर ग्राम योजना में 11.9 लाख की लागत से बनेगी सडक़ दशामता पर्व पर महिला शक्ति ने की पीपल पेड़ की पूजा