झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- अचंल की शासकीय स्कूलों मे आंनद उत्सव सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मछलईमाता की माध्यमिक विद्यालय सुतरेटी में भी आनंद उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया, अध्यक्षता दलिया सरपंच, विशेष अतिथि देवजी पूर्व सरपंच सेमलपाड़ा रहे। इस अवसर पर संयम शर्मा, हितेश पटेल, कमलेश सक्सेना, मगन वसुनिया, मुन्नी परमार, पदमा महते और राजमल राठौड़, राजीव लोचन आचार्य, पंचायत सचिव मालीवाड़, चुन्नीलाल खडिय़ा, दीपक मेडा, कालूसिंग भाभर, विजय भूरिया, विक्रम मुणिया, शंकरसिंह डाबी सेमलपाड़ा व मछलिमाता का पूरा स्टाफ का योगदान रहा। बच्चों द्वारा सांस्कृती कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथयों द्वारा पुरस्कृत किया गया। खेलकूद पीटीआई जगत शर्मा के मार्गदर्शन में करवाए गए। सरस्वती वंदना नीता अरोरा ने की। अवसर पर सभी बच्चों को और अतिथियों एवं सभी कर्मचारियों का सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयेश शर्मा और आभार गोविन्द नागर ने किया। Post navigation किसान ही असली वैज्ञानिक होता है – डॉ.श्रीवास्तव राष्ट्रभक्ति के साथ बोहरा समाज ने मनाया अपने धर्मगुरुओं का जन्मदिन