झाबुआ। अलीराजपुर एएसपी मीना चौहान एवं झाबुआ के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात के सीमावर्ती जिलों के पुलिस थानों के अधिकारी/कर्मचारियों के मध्य मैत्री मैच का आयोजन बांसवाड़ा जिले के थाना सजनगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें गुजरात राज्य के सीमावर्ती जिला दाहोद से एसपी निनामा, राजस्थान राज्य के सीमावर्ती जिला बांसवाड़ा के एएसपी एवं मप्र के सीमावर्ती जिले से एसडीओपी थांदला एनएस रावत अपनी-अपनी वॉलीबॉल की टीमों को लेकर पहुंचे, जिसमें सभी टीमों के मध्य वॉलीबॉल मैच की स्पर्धाएं हुई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झाबुआ जिले की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक दाहोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा द्वारा इनाम दिया गया। झाबुआ जिले की टीम पर जिले के पुलिस अधिकारियों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है। Post navigation बिजली के बंडल चोरी करने वाले 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में न्यायाधीश ने विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को जल बचाओ-पर्यावरण सुरक्षा की दी नसीहत