पुलिस गिरफ्त में आए यह चार चोर

झाबुआ। अलीराजपुर एएसपी मीना चौहान एवं प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ ने बताया कि 19 नवंबर को खवासा के फरियादी दीपेश कैलाशचंद्र भटेवरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 16 नवंबर को वह अपनी मोबाइल दुकान पर अपने छोटे भाई मोहित भटेवरा को बैठाकर सामान खरीदने पेटलावद गए थे, शाम को पेटलावद से वापस खवासा आया तो मैंने देखा कि मेरी मोबाइल की दुकान के आगे ओटले पर रखे आठ वायर बिजली के बंडल गायब है। मंैने छोटे भाई से पूछा तो उसने बताया कि मंैने नहीं बेचे। मैंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें दो व्यक्ति दुकान पर भाई मोहित को सामान खरीदने में व्यस्त कर रहे थे व दो व्यक्ति दुकान के ओटले पर रखे वायर के बंडल जिसकी कीमत 6 हजार 400 रुपए है चोरी कर ले गए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना थांदला में धारा 379 भादवि का कायम कर आरोपियों की पतारसी कर आरोपी सुरेश पिता लालु मईडा उम्र 27 साल, लस्सु उर्फ लवलेस हुरजी मईडा उम्र 19 साल, मुकेश पिता बालु मईडा, उम्र 19 साल व सरवीन पिता रघु भील, उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम परवाड़़ा को पकडकर पूछताछ करते उन्होंने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चुराए गए आठ बंडल झी जब्त कर लिए। आरोपियो से अन्य मामलो में पूछताछ जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीना चौहान ने उक्त सफलता पर पुलिस टीम को बधाई दी है एवं पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *