आलीराजपुर। शो रूम पर काम करने वाले युवक को धमकी देने देने वाले जोबट थाने पर पदस्थ एएसआई दिनेश नरगावे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने लाइन अटैच कर दिया है। जोबट निवासी युवक सैयद शाहनवाज अली ने नरगांवे की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर कहा था कि नरगांवे ने उसके साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं शिकायत के बाद नरगांवे ने फोन पर युवक को धमकी भी दी थी। सीबी लाइव ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नरगांवे को लाइन अटैच कर दिया है। Post navigation सांसद ने जनता से संवाद कर समस्याओं का समाधान का आश्वासन भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सोंडवा तहसील कि शासकीय ओर अर्धशासकिय विद्यालयों में सम्पन्न हुई