रितेश गुप्ता, थांदला मुस्लिम समाज के सिद्दीक पिता अब्दुल रज्जाक ने आईआईटी की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 9813वां एवं ओबीसी रेंकिंग में 1942वां स्थान प्राप्त किया है। शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे सिद्दीक ने आज से लगभग दो वर्ष पूर्व इंदौर में रहकर कोचिंग की थी लेकिन कोविड-19 के चलते वे वापस थांदला आ गए एवं उसने घर पर ही प्रतिदिन 16 घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। सिद्दीक इस सिलेक्शन का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं एवं वह कम्प्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। सिद्दीक के आईआईटी में मुस्लिम समाज थांदला में पहला सिलेक्शन होने पर माता-पिता, गुरुजनों समेत मुुस्लिम समाज सदर कद्दरुद्दीन शेख, अब्दुल समद खान, मौलाना इस्माइल बरकाती ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। Post navigation दशहरा पर्व पर सर्पदंश से हुई पिता-पुत्र की मौत से गांव में पसरा मातम अणु पब्लिक स्कूल में ताले तोड़ चोरों ने मचाया उत्पात, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर, पुलिस जुटी जांच में