रितेश गुप्ता, थांदला
स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल पर चोरों ने एक बार फिर से धावा बोला। बीती रात तकरीबन 1.30 बजे के आसपास बदमाशों ने अणुु पब्लिक स्कूल का मेन गेट का ताला तोड़कर स्कूल परिसर में प्रवेश किया, जिसके पश्चात ऑफिस अकाउंट रूम एवं स्कूल की किड्स बिल्डिंग में जाकर जमकर थोड़ा फोड़ी मचाई। हालांकि बदमाशों को इस बीच किसी प्रकार की कीमती वस्तु प्राप्त नहीं हो पाई ।

क्योंकि स्कूल प्रबंधन द्वारा बीते वर्षों में हुई चोरियों के मद्देनजर सभी प्रकार की नकदी एवं कीमती वस्तुएं स्कूल के परिसर में या किसी भी कक्ष में नहीं रखी जाती है। बदमाशों द्वारा की गई चोरी के प्रयास को सीसीटीवी कैमरा ने कैद कर लिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। स्कूल के प्रबंधक प्रदीप गादिया ने बताया कि बदमाशों ने कल बीती रात स्कूल परिसर में ताले तोड़कर जमकर उत्पात मचाया परंतु स्कूल से वे किसी प्रकार की नकदी या अन्य कीमती सामग्री नहीं ले जा पाए। बदमाशों ने अकाउंट कक्ष प्रिंसिपल कक्ष एवं किड्स शाखा का प्रिंसिपल कक्ष का ताला तोड़ चोरी करने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *