झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- समीपस्थ ग्राम ढोलखरा स्थित ढोलखरा तालाब से मोटर द्वारा सिंचाई कर रहे पति-पत्नी की करंट फैलने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार वीरजी अमलियार उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी के साथ अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था। मोटर द्वारा पानी नहीं पकडऩे पर जब वीरजी मोटर के पास गया तो करंट की चपेट में आ गया। करंट से तड़पते अपने पति को देख पत्नी सत्तूबाई उसे बचाने के लिए पानी में उतरी लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी भागीरथ बघेल ने बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। Post navigation अवैध लकड़ी लेकर ” गुजरात ” जा रहा था ट्रक ; पीछा किया तो खाई मे कुदा दिया झाबुआ एसपी महेशचंद्र जैन को भोपाल मे ईनाम