अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान बबलू & गोपाल राठोड की ” ग्राऊंड रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के कट्टीवाडा के समीप ” बरझर ” फाटे पर खेज की लकड़ी ले जा रहा एक ट्रक वन विभाग ने बरामद कर लिया है दरअसल मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने गुजरात जा रहे एक ट्रक का पीछा करना शुरु किया तो ट्रक चालक ट्रक को भगाने की कोशिश मे सड़क के साइड मे ट्रक उतार दिया जिसे जेसीबी की मदद से निकाला गया। वन विभाग के रेंजर संजयसिंह राजपूत ने बताया कि कुल 304 घन मीटर लकडी बरामद की गयी है जिसका बाजार मूल्य करीब 75 हजार रुपये है तथा एक आरोपी हरीश निवासी नीमच जिला दाहोद ( गुजरात) को गिरफ्तार किया गया है । Post navigation गुजरात जाने के पहले अवैध शराब का कंटेनर बरामद सिंचाई कर रहे पत्नी-पत्नी की करंट लगने से मौत