झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवन राठौड़ की रिपोर्ट- सार्वजानिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा न्यू बस स्टैंड पर चल रहे नवदुर्गा उत्सव कार्यक्रम में ग्रमीणों का जनसैलाब उमड़ रहा है। कार्यक्रम में आरके स्टार पार्टी द्वारा रागरंग गरबों में महिलाएं व छोटे-छोटे लड़कों लड़कियों द्वारा शानदार गरबों की प्रस्तुति दी जा रही है। प्रतिदिन गरबा खेलने वाले प्रतियोगी को समिति द्वारा प्रथम-द्वितीय-तृतीय पुरस्कार से नवाजा रहा है। सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार समिति द्वारा दिया जार रहा। गरबा खेलने व देखने वाले भक्तों को परसादी के रूप में समिति द्वारा प्रतिदिन फलीहारी प्रसादी का वितरण किया रहा है। वहीं दशहरे के दिन यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया जिसमें समिति द्वारा भक्तजनों से बड़ी संख्या में मौजूद रहकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है। Post navigation 55 फीट के रावण का निर्माण शुरू अदिति पटेल ने ग्वालियर में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में किया खवासा का प्रतिनिधित्व